Sight on a Signal (चौराहे का दृष्य)

वो देखो वो भागा जा रहा है,
बिना जाने कहाँ से आ रहा है,
बिना जाने कहाँ को जा रहा है,
वो देखो वो भागा जा रहा है|

टिन के बने राक्षसों पर सवार,
जान हथेली में लिए,
जाने कहाँ से आ रहा है,
वो देखो वो भागा जा रहा है|

बस में बैठा वो बेहोश आदमी,
आसपास की चीखों से मुह मोड़कर,
जाने कौन सा खजाना खोदने जा रहा है,
वो देखो वो भागा जा रहा है|

ऑटो चलाता वो आदमी,
दूसरे ऑटो वाले से,
आगे निकलने को पागल हुआ जा रहा है,
वो देखो भागा जा रहा है|

चौराहे के बीच में खड़ा वो आदमी,
भागने के लिए तत्पर खड़े उन लोगों को,
लगाम देने की कोशिश किए जा रहा है,
वो देखो वो भागा जा रहा है|

भागने को ही प्रगति,
और संघर्ष को ही धर्मं मानकर,
जिया जा रहा है,
वो देखो वो भागा जा रहा है|

कोई आकर रोके इन्हें,
और बताये कि,
भागने से थकान के अलावा,
कुछ हासिल नहीं कर पा रहा है,
वो देखो वो भागा जा रहा है|

Published in:  on March 19, 2008 at 3:22 pm Comments (7)

The URI to TrackBack this entry is: http://excogitativedev.wordpress.com/2008/03/19/sight-on-a-signal-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af/trackback/

RSS feed for comments on this post.

7 Comments Leave a comment.

  1. nice … !!

  2. i have always loved the common Indian office goer. he keeps running. always hopeful that someday he will stop and take rest.

  3. Awesome.. so close to the real-life-scenario.

  4. waah mere bhai waah
    debu rocks

  5. बहुत अच्छा था| मैं नजाने कितने बार ट्रेन में , बस में बैठ के बिल्कुल ऐसा ही कुछ सोचता था|

  6. hey…. it is awesome… do keep writing such poems.

  7. Its a good one, rubbing shoulders with what life has become.


Leave a Comment